भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, मेंडिस-निसांका बाहर,डिकवेला की वापसी

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है. पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. पहले मुकाबले में अब कुछ ही वक्त बाकी है, इससे पहले श्रीलंका की ओर से पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. हालांकि काफी देर से स्क्वाड का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन आखिरकार केवल तीन दिन पहले अब टीम आ गई है. टीम इंडिया पहले ही गॉल में पहुंचकर अपनी तैयारी में जुट चुकी है. टीम कमान धनंजय डिसिल्वा को सौंपी गई है.

निरोशन डिकवेला को मौका मिला

चोट के चलते कुशल मेंडिस और पाथुम निसांका के उपलब्ध न होने पर, चयनकर्ताओं ने अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को वापस बुलाया है, जिन्होंने आखिरी बार 2023 में टेस्ट मैच खेला था. बाएं हाथ के बल्लेबाज डिकवेला के पास 54 टेस्ट खेलने का अनुभव है, जिसके कारण उन्हें अंजला बंदारा पर प्राथमिकता दी गई है. पहला टेस्ट मैच गॉल में 15 से 19 अगस्त के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच राजधानी कोलंबो में 23 से 27 अगस्त के बीच होगा.

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, कामिंडू मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदू सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, दिलशान मदुश्का, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल,  ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान. 

इसे भी पढ़ें:-‘मैं सौभाग्यशाली हूं, पर आज भी मिस करता हूं’, पूर्व राष्ट्रपति के इवेंट में मां को याद कर पीएम मोदी हुए भावुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *