अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में आज 20 अक्टूबर को दशहरा का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस दिन को अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी, वहीं मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था।

विजयदशमी का संदेश

इस पर्व पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर अच्छाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।अधर्म पर धर्म की विजय,असत्य पर सत्य की विजय,बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है दशहरा।

प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं

1. आज की नई सुबह बेहद सुहानी हो जाए, दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाए, दे बेशुमार खुशियां ये दशहरा आपको।

2. शांति-अमन के इस देश में बुराई को मिटाना होगा, आतंकी रावण का दहन कर भाईचारे को फिर से जगाना होगा।

3. हृदय में धारण करें प्रभु श्रीराम का नाम, अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश। विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. भगवान राम की तरह आप भी सफलता की राह पर चलते रहें, जीवन के हर मोड़ पर जीत हासिल करें।

5. जैसे श्रीराम ने जीती थी लंका, वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया, इस दशहरे आपको मिले दुनिया भर की खुशियां।

त्योहार का असली संदेश यही है कि हर व्यक्ति को अपने अंदर के अहंकार, क्रोध और बुराई रूपी रावण का दहन करना चाहिए। तभी सही मायने में दशहरा मनाना सार्थक होगा।

आप सभी को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *