20 October 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 20 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है. इस दिन श्रवण नक्षत्र के शूल योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
20 October 2026 ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष: आज खुशियों की दस्तक से दिन का मिजाज बदल सकता है। कोई अच्छी खबर लंबे समय की चिंता दूर करेगी। संतान की पढ़ाई या करियर को लेकर बातचीत से नया रास्ता निकलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ हो सकती है, लेकिन अहंकार से बचें। सेहत में लापरवाही न करें।
वृषभ: आज सुकून, स्वाद और खुशखबरी का संगम है। मनपसंद भोजन और अपनों का साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश में हैं तो नया अवसर मिल सकता है। अनजान व्यक्ति की मीठी बातों में आकर भरोसा न करें। ससुराल पक्ष से हल्की कहासुनी संभव है, पर संयम रखें।
मिथुन: पैसों का फैसला सोच-समझकर लें, जल्दबाजी में निवेश भारी पड़ सकता है। यात्रा से नए अवसर मिल सकते हैं। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। पुरानी गलतियों को याद कर परेशान होने की बजाय उससे सीख लें। पार्टनरशिप बिजनेस में सतर्क रहें।
कर्क: रिश्तों में मिठास आएगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा और परिवार में विवाह की बाधाएं दूर हो सकती हैं। हर किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। अपनी खुशियों पर खर्च करें, लेकिन बजट का ध्यान रखें।
सिंह: आज आपका व्यक्तित्व चर्चा में रहेगा, मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ी डील आखिरी समय में अटक सकती है, धैर्य रखें। पुराना अधूरा काम पूरा होगा। निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर लें।
कन्या: किस्मत साथ देती दिखेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। बचत योजना में निवेश के लिए दिन अच्छा है। पड़ोसियों के विवाद से दूर रहें।
तुला: अटके काम पूरे होंगे और पुराना लेन-देन सुलझ सकता है। आय बढ़ने से परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी के लिए छोटा सरप्राइज रिश्ते में ताजगी लाएगा। विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखनी होगी। पेट की सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक: घर की सजावट या नवीनीकरण पर खर्च का मन बनेगा, लेकिन बजट बनाकर चलें। माता जी की सेहत पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र से अच्छी खबर और प्रमोशन की उम्मीद है।
धनु: किस्मत साथ देगी पर धैर्य जरूरी है। बड़े फैसले से पहले हर पहलू देखें। पिताजी की सलाह काम आएगी। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। घर में पूजा-पाठ से सकारात्मकता आएगी।
मकर: नए काम की शुरुआत का विचार आएगा। मन में उलझन हो तो पुराने मित्र से बात करें, रास्ता मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मनपसंद जिम्मेदारी मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्राथमिकताएं तय करके आगे बढ़ें।
कुंभ: आपकी सूझबूझ से घर की पुरानी समस्या हल हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा अवसर मिलेगा पर आर्थिक स्थिति देखकर ही फैसला लें। संतान से किया वादा पूरा करें। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा।
मीन: सेहत को पहली प्राथमिकता दें। पैसों के मामले में किसी की मीठी बातों में न आएं, तथ्यों की जांच करें। प्रॉपर्टी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। कोई भी समझौता ध्यान से पढ़ें।(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है.
(Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)