PM Modi Sweden Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में स्वीडन के गोथेनबर्ग में पहुंचेंगे, जहां से उनका 2 दिवसीय दौरा भारत-स्वीडन के रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए शुरू होगा। उनका यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है, जब भारत-यूरोप के बीच तकनीकी, रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी तेजी के साथ मजबूत हो रही है। विदेश मंत्रालय के अनुसार 17-18 मई को होने वाला यह 2 दिवसीय दौरा स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के बुलावे पर हो रहा है. जिसमें ट्रेड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा, ग्रीन ट्रांजिशन, स्पेस, उभरती तकनीकों और स्टार्टअप्स जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।