Dehradun: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हरिश कुमार गोयल को देहरादून का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया है। उनका तबादला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
बता दे कि नैनीताल के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार को एनडीपीएस विशेष न्यायालय, नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं देहरादून की एफटीसी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुसुम को विशेष पॉक्सो न्यायालय, देहरादून का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।
इसी तरह देहरादून के तृतीय अपर जिला न्यायाधीश विवेक श्रीवास्तव को विशेष न्यायालय देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं ऊधमसिंह नगर की एफटीसी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनीता गुंजियाल को ऊधमसिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
हाईकोर्ट ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यूकेपीएससी, हरिद्वार में सलाहकार के पद के लिए हरिश कुमार गोयल के नाम की संस्तुति राज्य सरकार को भेजी है। इसके साथ ही हरिद्वार के पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण वोहरा को विधि सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार देने की भी सिफारिश की गई है। इन दोनों मामलों में अंतिम निर्णय राज्य सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रभावी होगा।