Astrology: सनातन धर्म में रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित है। कहते हैं, जो व्यक्ति रविवार को सच्चे मन से सूर्यदेव को जल चढ़ाता है, उसके जीवन से अंधेरा दूर हो जाता है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, रविवार को किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़ी खुशियां ला सकते हैं।
1. दांपत्य जीवन में खुशियां लाने के लिए
• रात को सोते समय सिरहाने 2 कपूर की टिकिया और थोड़ी रोली रखें
• सुबह कपूर को घर के बाहर जलाएं, रोली को पानी में मिलाकर सूर्यदेव को चढ़ाएं
2. पिता से आर्थिक मदद के लिए
• मंत्र: ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः
• 11 बार जाप करें, फिर पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लें
3. मनपसंद जगह ट्रांसफर के लिए
• बाजरे के दाने मिले जल से सूर्यदेव को अर्घ्य दें
• मंत्र: ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः – 11 बार
4. करियर में ऊंची पोजिशन के लिए
• पिता को एक मुट्ठी चावल भेंट करें
• मंत्र: ॐ घृणिः सूर्याय नमः – 21 बार
5. लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए
• मंत्र: ॐ घृणिः सूर्याय नमः – 108 बार जाप करें
6. पिता से रिश्ता सुधारने के लिए
• मंत्र: ॐ ह्रां ह्रीं हौं सः सूर्याय नमः – 51 बार
7. घर में पॉजिटिव एनर्जी के लिए
• सूर्यदेव को जल चढ़ाते समय बोलें – ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं
8. तरक्की में रुकावट दूर करने के लिए
• लोटे के जल में लाल फूल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें
9. वैवाहिक जीवन में विश्वास के लिए
• मंदिर में गुड़ या गुड़ से बनी चीज का दान करें
10. आंखों की परेशानी से बचने के लिए
• सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव को प्रणाम करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें
11. रुके हुए प्रमोशन के लिए
• सूर्यदेव को जल चढ़ाएं
• मंत्र: ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं – 11 बार
सबसे जरूरी बात: रविवार को सुबह सूर्योदय के समय, तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल चढ़ाना सबसे शुभ माना जाता है।