मां विंध्यवासिनी मन्दिर पहुंचे सीएम योगी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मां विंध्याचल के पास बने मोतियाझील हेलीपैड पर पर पहुंचे। वहां से कार द्वारा मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी की दर्शन-पूजन किया।

सीएम योगी ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के बाद, लोक निर्माण विभाग की ओर से विंध्याचल मंडल सहित विंध्याचल में कराए जा रहे कार्यों और विकास के अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए अष्टभुजा डाक बंगला के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क सहित अन्य नए कार्यों तथा कार्ययोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विकास के कार्यों की गति को तेज करने के निर्देश दिए और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विंध्याचल क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सीएम योगी का यह दौरा विंध्याचल क्षेत्र में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है सरकार का उद्देश्य यह है कि सभी क्षेत्रों में समान विकास हो और लोगों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार सुविधाएं प्राप्त कराई जाएं।

सीएम योगी ने कहा कि मां विंध्यवासिनी की कृपा से क्षेत्र में विकास और तेज होगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विंध्याचल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष रुप से प्रयास किए जाने चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *