इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचकर पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना, सदियों पुराने मंदिर की सुरक्षा के लिए किया आभार व्यक्त

Prambanan temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरे पर हैं. जहां पीएम मोदी ने दौरे के आखिरी दिन बुधवार को राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ इंडोनेशिया के ऐतिहासिक ‘प्रम्बानन मंदिर’  पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा को समर्पित लगभग 1,000 साल पुराने हिंदू मंदिर में पूजा-अर्चना की.

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल तक हेलीकॉप्टर से यात्रा करते समय पीएम मोदी ने एक्स पर मंदिर परिसर का हवाई दृश्य साझा करते हुए लिखा हमें हमेंशा कहीं न कहीं महादेव से जुडने का मौका मिल ही जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि यह साउथ ईस्ट एशिया में दुनिया का दूसरा बड़ा शिव मंदिर है. पुनर्निमाण के बाद एक बार फिर यहां आउंगा. पीएम मोदी ने कहा ‘कैलाश मानसरोवर से लेकर प्रम्बानन मंदिर तक कोई भी महामृत्युंजय मंत्र सुन सकता है.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर को संरक्षित करने के लिए इंडोनेशिया के लोगों को धन्यवाद दिया और इसे दोनों देशों के बीच गहरे सभ्यतागत संबंधों का प्रतीक बताया. यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की अपनी यात्रा के दौरान बोलते हुए मोदी ने सदियों पुराने हिंदू स्मारक की सुरक्षा के लिए की गई देखभाल और प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया.

मंगलवार को द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी और प्रबोवो ने संरक्षण पहल के लिए एक आशय पत्र का आदान-प्रदान किया और शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की.

इसे भी पढ़ें:-अमरनाथ यात्रा का सफल आयोजन करना हमारा संकल्प: एलजी मनोज सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *