Uttar Pradesh: यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज होगी। यूपी का नागरिक सुरक्षा विभाग एयर रेड ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज करेगा। इसमें आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए अभ्यास होगा और सभी जिलों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। हवाई हमले की चेतावनी का सायरन करीब 2 मिनट तक बजेगा। पुलिस, दमकल, स्वास्थ्य विभाग और राहत टीमें संयुक्त अभ्यास करेंगी। अभ्यास के बाद ऑल क्लियर सायरन बजाया जाएगा।
जनवरी 2026 में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यूपी में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर ब्लैकआउट मॉकड्रिल हुई थी और प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ ब्लैकआउट किया गया था। इस दौरान यह देखा गया था कि इमरजेंसी में दुश्मन देश के हमले से निपटने के लिए हम कितना तैयार हैं।
रिहर्सल के दौरान क्या होता है।
पुलिस लाइन में जब मॉकड्रिल के लिए रिहर्सल होता है तो अफरातफरी मच जाती है और जो लोग शांति से बैठे होते हैं, वह फौरन अपडेट हो जाते हैं। सायरन बजने से लगता है कि हवाई हमला हो गया।
नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) की प्रधान सचिव, संयुक्ता समद्दार ने बताया कि यह मॉक ड्रिल गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित की जा रही है। इसमें राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA), जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), पुलिस, अग्निशमन सेवा और स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य एजेंसियां शामिल होंगी।