भाजपा की बैठक आज, सीएम योगी, पंकज चौधरी सहित जिलाध्यक्ष और ज़िला प्रभारी भी होंगे शामिल

Uttar Pradesh: यूपी में बीजेपी विधानसभा चुनावों के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर चुकी है। लखनऊ में आज बीजेपी की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल के साथ साथ जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल होंगे। बता दें कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाली इस बैठक में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को लेकर चल रहे अभियान के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी।

3 करोड़ 28 लाख मतदाताओं के नाम गायब

SIR के दौरान उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट से 3 करोड़ 28 लाख मतदाताओं के नाम कटने का मुद्दा गरमाया हुआ है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस पर चिंता जता चुके हैं। बीजेपी को आशंका है कि शहरी क्षेत्रों और उसके परंपरागत समर्थक वर्गों के बड़ी संख्या में वोट कट गए हैं। इस बैठक के जरिए पार्टी का लक्ष्य है कि 17 नवंबर से शुरू हो रहे विशेष अभियान के तहत हर मतदाता का नाम वापस लिस्ट में जुड़वाया जाए। इस बैठक में जिला अध्यक्षों और प्रभारियों को विधानसभा से लेकर सीधे बूथ स्तर तक की ठोस जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने हाल ही में सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। आज की बैठक में इन नवनियुक्त प्रभारियों और जिला अध्यक्षों को एक साथ बैठक कर डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन का ब्लूप्रिंट दिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *