ट्रक ने पुलिस वाहन में मारी टक्कर, दो जवानों की मौत, दो घायल

Odisha: भुवनेश्वर से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यह हादसा ओडिशा के भद्रक जिले में शुक्रवार की आधी रात के बाद हुआ। एक ट्रक ने पुलिस वाहन से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एक जवान ने मौके पर और दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर नाइकानिडीही पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में बासुदेवपुर इलाके के बीरस छक के पास हुआ। बताया गया है कि लौह अयस्क से लदे एक ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान सांसे थम गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिसकर्मी पुरी से एक मामले की जांच के लिए धामरा इलाके में गए थे और वहां से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। भद्रक सदर के एसडीपीओ बिचित्रानंद सेठी ने बताया कि पुलिसकर्मी एक मोबाइल फोन बरामद होने के मामले की जांच के लिए वहां आए थे। शवों को कब्ज में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *