यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है. तेज बारिश के साथ आज मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है. वहीं पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में मानसून कम सक्रिय रहा, जिसकी वजह से पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की और कुछ जिलों में मध्यम बारिश हुई.

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज 31 जुलाई को मिलाजुला मौसम रहेगा. इस दौरान पश्चिमी और पूर्वांचल संभाग के 23 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान हैं. जबकि 3 जिलों में आज अनेक जगहों पर बारिश हो सकती हैं. प्रदेश के बाकी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा. कहीं ज्यादा बरसात होने का अनुमान नहीं है. हालांकि कुछ जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही का दौर रहेगा. 

सहारनपुर, मथुरा, आगरा, हाथरस, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, महोबा, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर और आस पास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने की फिर बढ़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानें आज का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *