UP News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को रायबरेली स्थित आधुनिक रेल कोच फैक्टरी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर फैक्टरी में चल रहे कार्यों, उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता मानकों की विस्तृत जानकारी ली.
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ने बैठक में विशेष रूप से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों सहित अन्य महत्वपूर्ण यात्री डिब्बों के निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता पर गहन जानकारी प्राप्त की. उन्होंने उत्पादन प्रक्रियाओं, उपयोग की जा रही तकनीकों और भविष्य की योजनाओं के बारे में अधिकारियों से विस्तार से पूछताछ की.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिब्बों के निर्माण में उपयोग की जा रही आधुनिक तकनीकों, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली तथा भविष्य की विस्तार योजनाओं पर अधिकारियों से सवाल-जवाब किए. उनका मुख्य फोकस यह सुनिश्चित करना था कि उच्च गुणवत्ता वाले रेल कोच समय पर और मानकों के अनुरूप तैयार किए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:-देश के नए CDS बनेंगे लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि, मिलिट्री की संभालेंगे कमान