UP News: उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ाने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब राज्य में लगे सभी स्मार्ट मीटर पोस्ट-पेड की तरह काम करेंगे. प्रीपेड व्यवस्था खत्म की जा रही है. उपभोक्ताओं को फिर से मासिक बिल मिलेगा, बकाया किस्तों में जमा करने की सुविधा भी दी जाएगी.
संबंधित विभाग को दिए गए निर्देश
ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ए.के. शर्मा ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में एक महीने के भीतर बिजली न काटी जाए. शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण हो. मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर का जबरदस्त विरोध हो रहा था.
प्रीपेड मीटर को लेकर लोग थे परेशान
योगी सरकार के इस फैसले से उन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी जो प्रीपेड मीटर में रिचार्ज की अनिवार्यता को लेकर परेशान थे. अब किसी भी बिलिंग विवाद या तकनीकी समस्या की स्थिति में बिजली सप्लाई प्रभावित नहीं होगी और उपभोक्ता अपनी सुविधा अनुसार बाद में भुगतान कर सकेंगे.
हेल्पलाइन नंबर भी जारी
नई व्यवस्था के तहत बिलिंग सिस्टम पूरी तरह पोस्टपेड व्यवस्था जैसा होगा. महीने की पहली तारीख से आखिरी तारीख तक की खपत का बिल तैयार किया जाएगा और पहले की तरह एसएमएस और व्हाट्सऐप के जरिए उपभोक्ताओं को भेजा जाएगा.
इसे भी पढ़ें:-बंगाल-असम, पुडुचेरी में जीत से BJP गदगद, पीएम मोदी ने की भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना