Nandini Dairy Price Hike: अगर आप फेमस नंदिनी ब्रांड का दूध, घी, पनीर खाते हैं तो ये खबर आपके लिए है. दिवाली से ठीक पहले बेंगलुरु मिल्क यूनियन (BAMUL) ने एक और झटका दिया है. दूध और दही के बाद अब घी, मक्खन, पनीर और तृप्ति दूध के दाम भी बढ़ा दिए हैं. नई कीमतें 4 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं.इससे पहले KMF ने नंदिनी दूध पर 8 रुपये लीटर और दही पर 14 रुपये लीटर की बढ़ोतरी की थी.
PET जार में मिलने वाले घी के नए रेट
PET जार में उपलब्ध नंदिनी घी की कीमतों में भी बदलाव किया गया है. इसके अलावा बड़े पैक और टिन की नई दरें भी निर्धारित की गई हैं.
| पैक का आकार | नई कीमत |
| 50 मिलीलीटर PET जार | 65 रुपये |
| 100 मिलीलीटर PET जार | 100 रुपये |
| 200 मिलीलीटर PET जार | 180 रुपये |
| 500 मिलीलीटर PET जार | 435 रुपये |
| 1 लीटर PET जार | 870 रुपये |
| 5 लीटर पैक | 4,250 रुपये |
| 1 लीटर टिन | 870 रुपये |
| 15 किलोग्राम टिन | 14,100 रुपये |
नंदिनी पनीर के नए दाम जानें
नंदिनी पनीर खरीदने वालों को भी अब नए रेट के हिसाब से भुगतान करना होगा. अलग-अलग पैक के लिए कीमतें इस प्रकार तय की गई हैं.
- 200 ग्राम पनीर: 115 रुपये
- 500 ग्राम पनीर: 260 रुपये
- 1 किलोग्राम पनीर: 485 रुपये
- 200 ग्राम मध्यम वसा वाला पनीर: 110 रुपये
मक्खन की नई कीमतें भी लागू
नंदिनी ने नमकीन और बिना नमक वाले मक्खन के दामों में भी बदलाव किया है. अब 100 ग्राम नमकीन मक्खन का पैकेट 90 रुपये में मिलेगा. वहीं, 500 ग्राम के पैकेट के लिए 380 रुपये चुकाने होंगे.
बिना नमक वाले मक्खन की नई कीमतें इस प्रकार हैं.
- 200 ग्राम बिना नमक वाला मक्खन: 160 रुपये
- 500 ग्राम बिना नमक वाला मक्खन: 390 रुपये
- मक्खन का फैमिली पैक: 90 रुपये
- 10 ग्राम के ब्लिस्टर पैक के हिसाब से कीमत: 900 रुपये प्रति किलोग्राम
इसे भी पढ़ें:-महबूबा मुफ्ती लगातार 5वीं बार बनीं PDP की अध्यक्ष, निर्विरोध चुनी गईं, 2002 से संभाल रहीं कमान