बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 3 की मौत,1 गंभीर

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से आज (सोमवार) एक अत्यंत हृदय विदारक घटना सामने आया है. हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार चार छात्रों को टांडा क्षेत्र के दढ़ियाल मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी. हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया. पुलिस ने मौके से बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है.

काल बनकर आई ट्रैक्टर-ट्रॉली

यह हादसा रामपुर के थाना टांडा के सरकथल गांव के पास हुआ. चारो छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए जा रहे थे. तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. आरोपी चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

मृतको और घायलों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान अरुण, विनय और मनु के रूप में हुई है. घायल छात्र का नाम बादल बताया गया है. उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. अरुण मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला था और फत्तावाला में अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था.

विनय और मनु दढ़ियाल क्षेत्र के निवासी थे. दोनों पड़ोसी और किसान परिवार से थे. एक साथ परीक्षा देने निकले दोस्तों की मौत से गांव में मातम पसरा है. घटनास्थल से पुलिस को एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक मिली है. अब पुलिस इस बिंदु की जांच कर रही है कि चारों छात्र एक ही बाइक पर सवार थे.

मुख्यमंत्री योगी ने व्यक्त की संवेदना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र में हुए इस सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने आधिकारिक माध्यमों से मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की. मुख्यमंत्री ने कहा कि “छात्रों का इस तरह असमय जाना अत्यंत कष्टदायक है. सरकार इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ खड़ी है.” उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया है कि इस मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

इसे भी पढ़ें:-डेयरी फील्ड ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, एप्लीकेशन प्रॉसेस पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *