डेयरी फील्ड ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, एप्लीकेशन प्रॉसेस पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक

BTSC Recruitment 2026: डेयरी टेक्नोलॉजी क्षेत्र में पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए यह भर्ती एक सुनहरा मौका है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं. योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मार्च तय की गई है. इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी) या बीएससी (डेयरी टेक्नोलॉजी) की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने आईडीडी (डीटी/डीएच) के साथ एटीडी एसोसिएटेड सर्टिफिकेट हासिल किया है और उनके पास दो साल का कार्य अनुभव है, वे भी आवेदन कर सकते हैं. 

उम्र सीमा

न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार अनारक्षित के लिए 37, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष एवं एससी, एसटी के लिए 42 वर्ष निर्धारित है.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में प्राप्त अंकों के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव को भी महत्व दिया जाएगा. आयोग द्वारा मेरिट सूची तैयार की जाएगी उसी के आधार पर अंतिम चयन होगा.

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए फीस जमा कर सकते हैं. 

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा. परीक्षा में मिले अंकों के साथ संबंधित क्षेत्र में अनुभव को भी महत्व दिया जाएगा. आयोग द्वारा तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर ही अंतिम चयन होगा.

सैलरी

चयनित अभ्यर्थियों को 9300 रुपये से 34,800 रुपये तक वेतन मिलेगा. इसके साथ 4200 रुपये ग्रेड पे (पे लेवल-6) दिया जाएगा. इसके अलावा राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.

 कैसे करें आवेदन ?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जायें.
  • होम पेज पर उपलब्ध भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद “Apply Online” विकल्प चुनें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भर कर जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

इसे भी पढ़ें:-कब और कैसे शुरु हुई होली खेलने की परंपरा, जब नहीं थे कलर तब कैसे मनाते थे यह त्योहार?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *