यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Monsoon in UP: उत्तरप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार हो रही बारिश ने न केवल भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई है, बल्कि लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान लौटा दी है. मौसम विभाग ने गुरुवार को पश्चिमी उत्तरप्रदेश और बुंदेलखंड के 19 जिलों में गरज-चमक, 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं प्रदेश के 43 अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है.

अगले तीन दिन तेज बारिश के आसार

 मानसून की सक्रियता बढ़ने से अगले तीन दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 10 से 13 जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भी व्यापक वर्षा का दौर देखने को मिल सकता है.


यहां है अत्यधिक बारिश का ऑरेंज अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आस पास के क्षेत्र.

इन जिलों में है भारी वर्षा की चेतावनी

बांदा, फतेहपुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अंबेडकर नगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र.

इसे भी पढ़ें:-ट्रक और क्रूजर की आमने-सामने टक्कर, 6 लोगों की मौत, 3 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *