Karnataka: कर्नाटक के उत्तर कन्नडा जिला से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां गुरुवार तड़के एक क्रूजर कार और ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.
यह हादसा NH-52 पर अराबैल घाट इलाके के पास रात करीब 1.30 बजे हुआ. क्रूजर कार से ड्राइवर समेत कुल 9 लोग धारवाड़ से धर्मस्थल और मंगलुरु की यात्रा पर निकले थे. जब गाड़ी अराबैल घाट के बालगर पहुंची, तो कार और लॉरी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परख्च्चे उड़ गए. इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान ड्राइवर संजय अंगड़ी (33), बसवराज (48), अभिषेक ईश्वर (28), अक्षय (26), अभिषेक (26) और मंजूनाथ चुलाकी (32) के तौर पर हुई है. दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है.
इसे भी पढ़ें:-17 जुलाई को पीएम मोदी करेगें हरियाणा का दौरा, देगे कई परियोजनाओं की सौगात