Best Destination: जून जूलाई में कहीं घूमने का है प्लान, तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर

Best Destinations To Visit: भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां जून-जुलाई के महीने में भी मौसम काफी शानदार होता है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए वीकेंड पर यहां पहुंचते हैं और मौसम का जमकर आनंद उठाते हैं। ये जगहें अपनी खूबसूरती के कारण सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। अगर आप भी इन महीनों में कही जाने का प्‍लान कर रहे हैं तो ये जगहें बेस्‍ट है। तो आइए उन जगहों के बारे में जान लेते हैं, जहां जाकर आप फुल एंजॉय कर सकते हैं।

लहौल-स्पीति

गर्मियों में हिमाचल प्रदेश स्थित लहौल-स्पीति पर्यटकों के लिए कुछ सालों से मुख्‍य पर्यटन स्थल बनकर उभरा है। यहां जून-जुलाई में मौसम कमाल का होता है और इसे प्लेटो के रूप में भी जाना जाता है। यहां आप बर्फीले पर्वत शिखरों, झीलों और प्राकृतिक सौंदर्य का भपूर आनंद उठा सकते हैं। यहां दुनिया का सबसे ऊंचा गांव किब्‍बर, 10वीं सदी का बना त्रिलोकनाथ मंदिर, यूनिस्‍को की विश्‍व धरोहर में शामिल और हिमालय का अजंता कहा जाने वाला टाबो मठ, धनकर झील, ग्‍लू मम्‍मी जैसी जगहों पर आप जा सकते हैं।

मानाली

हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है मानाली। यहां आप भीषण गर्मी से बचने के लिए जून-जुलाई में जा सकते हैं और ठंडे मौसम का आनंद उठा सकते हैं। यहां आप फ्रुट बागानों, बर्फीले पर्वतों और गहरी घाटियों के साथ साथ खाने पीने और शॉपिंग को भी एन्‍जॉय कर सकते हैं।

गोवा

गोवा का मौसम जून-जुलाई में भी काफी सुहाना होता है। यहां का तापमान जून में अधिकतम 30 और न्‍यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, जिस वजह से आप आप यहां के बीच का आनंद भरपूर उठा सकते हैं। जुलाई में आप यहां के मॉनसून को भी एन्‍जॉय कर सकते हैं। आसपास के खूबसूरत हरे भरे इलाके, पहाड़ और समुद्र आपके वेकेशन को परफेक्‍ट बना सकता है। यही नहीं, यहां आप मौज-मस्‍ती के साथ शॉपिंग और लोकल खाने को भी एन्‍जॉय कर सकते हैं।

मेघालय

भारत में नॉर्थ ईस्‍ट की खूबसूरती भी बेहद कमाल की है। अगर आप जून जुलाई में कहीं जाने का प्‍लान कर रहे हैं तो मेघालय बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है। भारत के उत्तर-पूर्वी हिमालयी प्रदेश में स्थित ये जगह नेचर, जंगल, पहाड़, जल प्रपात यहां के लोक जन जीवन के लिए काफी जाना जाता है। बारिश के साथ-साथ सुंदर प्राकृतिक दृश्य और भी खूबसूरत लगते हैं। यहां आप चेरापूंजी के जलप्रपात, मेघालय की पहाड़ियां और मेघालयी लोगों की सांस्कृतिक विरासत का बे‍हतरीन अनुभव कर सकते हैं।

कूर्ग, कर्नाटक

जून जुलाई के मौसम में कर्नाटक का कूर्ग शहर भी घूमने के लिए अच्छी जगह है। इसको ‘भारत का स्कॉटलैंड’ कहा जाता है। ये जगह ठंडे वेदर, चाय मसाले के बागान, के लिए जाना जाता है. यहां आप तडियांडमोल पीक, राजा की सीट, मदिकेरी किला, कावेरी निसारगधामा, ओंकारेश्वर मंदिर, नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान और नामद्रोलिंग मठ आदि घूम सकते हैं। यहां आप शानदार झरनें देख सकते हैं, हाथी शिविर में समय बिता सकते हैं, बारापोल नदी पर राफ्टिंग कर सकते हैं, पुष्पागिरी वन्यजीव अभयारण्य में घूम सकते हैं और कोडवा भोजन का आनंद उठा सकते हैं। इस मौसम में यहां का तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस से 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *