भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, शहर की गलियों को राष्ट्रभक्ति से किया सराबोर

Up news: आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम के लिए देशभर में तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भव्य रुप से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में लोगों इस आयोजन में उपस्थित रहे। ये तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और हिंदुस्तान के वीर सपूत सैनिकों के सम्मान में निकाली गई। 

यूपी के ये मंत्री भी हुए शामिल

यह तिरंगा यात्रा राजेश मसाला फैक्ट्री परिसर से शुरू होकर गांधी चौक से होते हुए राजर्षि तिराहे से भीमराव अम्बेडकर चौक होते हुए गांधी चौक पर आकर समाप्त हुई। इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष और उद्योगपति राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला), उत्तर प्रदेश उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रवि कांत गर्ग भी शामिल हुए। 

शहर की गलियों को राष्ट्रभक्ति से किया सराबोर

इस यात्रा में सभी लोगों ने अपने-अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम्, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए नजर आए। इन नारों की गूंज ने शहर की हर गलियों को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यह तिरंगा यात्रा एक विजय का उत्सव के साथ साथ देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की प्रतीक भी बनी।

ऐतिहासिक शौर्य तिरंगा यात्रा को बनाया सफल

इस यात्रा में प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधांशु शुक्ला, जनपद के बहुत से व्यापारी, सेना के पूर्व अधिकारी, भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में आम जनमानस के साथ ही साथ हजारों की संख्या में लोगों ने जुड़कर इस ऐतिहासिक शौर्य तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें: इन राज्यों के 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान,19 जून को होगा मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *