Janmashtami 2023: रात्रि 12 बजे होगा बांकेबिहारी का महाभिषेक, जानें पूरा कार्यक्रम

Krishna Janmashtami: मथुरा में श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि पर भगवान श्रीकृष्‍ण का जन्‍मदिन 7 सितंबर को मनाया जाएगा। वृंदावन के सुप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सात सितंबर की रात को आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी का महाभिषेक रात्रि 12 बजे होगा। मंगला आरती रात 1:55 बजे होगी। जिसे लेकर मंदिर प्रबंधन एवं सेवायत गोस्वामियों द्वारा तैयारी की जा रही है।

इतने बजे खुलेंगे पट

मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा के मुताबिक सात सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए पट खुलेंगे। शृंगार आरती 7:55 बजे, राजभोग आरती 11:55 बजे, छींटा देकर गर्भगृह का पर्दा बंद दोपहर 12 बजे हो जाएगा। इसके बाद शाम को 5:30 से रात्रि 9:30 तक मंदिर के पट खुलेंगे। शयन भोग आरती रात 9:25 मिनट पर होगी। इसके बाद पांच मिनट बाद बांके बिहारी मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।

रात 12 बजे होगा महाभिषेक

जन्‍माष्‍टमी के दिन महाभिषेक रात 12 बजे होगा। अभिषेक श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं होते। इसके बाद रात 1:45 बजे बांकेबिहारी के पट खुलेंगे। वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती 1:55 पर होगी। मंगला आरती के बाद रात 2 बजे से 5:30 बजे तक बांकेबिहारी के दर्शन होंगे। आठ सितंबर को सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक मंदिर में पट खुलेगे और नंदोत्सव सेलिब्रेट किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *