Independence Day: CM योगी ने अपने आवास पर किया ध्वजारोहण, बोले-अपने सपनों को आत्मनिर्भर बना रहा भारत

Lucknow: आज पूरा देश आजादी का 77वां राष्‍ट्रीय महापर्व स्‍वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है। इस खास अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने कहा कि आज हम सब एक नए भारत को देख रहे हैं। हमारे संस्कार हमें सदैव ‘माता, भूमि, पुत्र, हम प्रतिज्ञा’ के साथ जोड़ते रहे हैं। हमने इस धरती को कभी धरती का टुकड़ा नहीं माना बल्कि हमने इसे मां का दर्जा दिया है। सीएम योगी ने विधानसभा में भी ध्वजारोहण किया। इस मौके पर यूपी राज्यपाल और प्रदेश के विधायक मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। विधान भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस मौके पर सीएम योगी प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि भारत  अपने सपनों को आत्मनिर्भर बना रहा है। उन्‍होंने कहा कि भारत विविधता से भरा देश है। जब देश आजादी का शताब्दी समारोह मना रहा होगा तब हमें विकसित भारत चाहिए, उस भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए हम इस पावन आयोजन के साथ जुड़े हैं। देश की विरासत को सुरक्षित रखना है। संबोधित करते हुए कहा कि एक सब नागरिकों के लिए देश सर्वोपरि है।  2047 का भारत विकसित भारत होगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *