बस-ऑटोरिक्शा में हुई भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

Odisha: ओडिशा के गंजाम जिले के पुरुषोत्तमपुर क्षेत्र के लाडकापल्ली चौक के निकट एक तेज रफ्तार बस ने एक ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. ऑटो-रिक्शा में एक ही परिवार के 10 लोग सवार थे. सभी लोग मां सिंहासिनी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे.

ऑटोरिक्शा हुआ चकनाचूर

ऑटोरिक्शा की बस से हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटोरिक्शा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया. बस में सवार यात्री तो सुरक्षित रहे, लेकिन ऑटोरिक्शा में बैठे लोग इस हादसे का शिकार बने. स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया. पुरुषोत्तमपुर थाने के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज कुलामणि सेठी और तहसीलदार विनोद बेहरा ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य की निगरानी की.

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

घायलों को तुरंत कोदला अस्पताल ले जाया गया. हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए ब्रह्मपुर के  एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया. कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

आरोपी बस चालक फरार

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

इसे भी पढ़ें:-यूपी-बिहार में आसमान से बरस रही आग, बेहाल हुए लोग, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *