Earthquake: महाराष्ट्र में गढ़चिरौली जिले के सिरोंचा-अहेरी क्षेत्र में गुरुवार को तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई है। भूकंप की गहराई धरती से करीब 10 किलोमीटर की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र सिरोंचा तालुका के आरक्षित वन क्षेत्र में होने की जानकारी सामने आई है।
भूकंप गुरुवार की सुबह करीब 4 बजकर 36 मिनट पर हल्के झटके महसूस किए गए। बीते कुछ समय में भूकंप के कारण अलग-अलग देशों में हजारों लोगों की मौत भी देखने को मिली है। ऐसे में भूकंप को लेकर लोगों के मन में डर बढ़ता चला जा रहा है।
इसे भी पढ़ें:-भारत और हांगकांग चाइना के बीच महिला एशिया कप मैच आज, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच