जम्मू-कश्मीर के सांबा में दिखे 3 आतंकी, सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के एक गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना मिली है. इसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया. बता दें कि दरुई क्षेत्र के बेध खड्ड के एक निवासी ने सूचना दी कि उसने सूख चुके नाले के किनारे तीन अज्ञात व्यक्तियों को देखा, जिनमें से एक के पास भारी बैग था. 

अर्द्धसैनिक बलों की सहायता से तलाश अभियान

ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि उनके पास कोई हथियार तो नहीं दिख रहे थे लेकिन फिर भी उन्हें संदिग्ध आतंकवादी मानते हुए स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) ने सेना और अर्द्धसैनिक बलों की सहायता से तलाश अभियान शुरू किया. 

आसपास के क्षेत्रों में चलाया सर्च ऑपरेशन

साथ ही उन्‍होंने यह भी बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अब तक संदिग्धों से आमना-सामना नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों को भी अलर्ट रखा गया है. साथ ही किसी बाहरी व्यक्ति को शरण न देने और उससे दूर रहने को कहा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *