कब होगी शुभमन गिल की मैदान पर वापसी? कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले…

Parthiv Patel Big Statement : आईपीएल (IPL 2026) में गुजरात टाइटंस का तीसरा मुकाबला आठ अप्रैल 2026 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होना है. बता दें कि अहम मुकाबले से पहले टीम के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने शुभमन गिल की वापसी पर चुप्पी तोड़ी है. पार्थिव का कहना है कि टीम को गिल के जल्द वापसी की उम्मीद है. दरअसल, गुजरात टाइटंस के नियमित कप्तान शुभमन गिल आईपीएल के नौवें मुकाबले से बाहर रहे.

उनकी गैरमौजूदगी में टीम को हार का सामना करना पड़ा. अगर वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम का हिस्सा रहे होते तो शायद परिणाम कुछ और होता. खैर मैच बीत चुका है और टीम अगले मुकाबले पर फोकस कर रही है. मगर फैंस के मन में अब भी एक सवाल चल रहा था कि गिल कब तक मैदान में वापसी करेंगे?  पटेल ने कहा, ‘नवंबर 2025 में खेले गए भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दौरान गिल की गर्दन में मोच आ गई थी.

राशिद खान ने संभाली गुजरात की कमान

हाल ही में उन्हें फिर से ऐंठन की समस्या हुई थी. हमें उम्मीद है कि वह आगामी मैच के लिए फिट हो जाएंगे. चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही है. चोट प्रबंधन मेरी विशेषज्ञता का क्षेत्र नहीं है, लेकिन मैं आपको यकीन से कह सकता हूं कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे.’ शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात की कमान राशिद खान ने संभाली थी.

गिल की मांसपेशियों में खिंचाव, जल्‍द करेंगे वापसी

उस दौरान टॉस के बाद उन्होंने बताया था, ‘गिल की मांसपेशियों में खिंचाव है. उम्मीद है कि वह जल्द ही वापसी करेंगे.’ गुजरात के खिलाफ राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए. ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल ने 75 और 55 रन की शानदार पारी खेली. गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने तेज अर्धशतक लगाकर टीम की उम्मीदें जगाईं. बाएं हाथ के बल्लेबाज 73 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे राजस्थान को वापसी का मौका मिला.

साझेदारी के दम पर वापसी

रवि बिश्नोई ने चार विकेट झटके और ऐसा लगा कि मैच राजस्थान के पक्ष में चला गया. गुजरात ने कगिसो रबाडा और राशिद के बीच आठवें विकेट के लिए 43 रन की अहम साझेदारी के दम पर वापसी की. आखिरी ओवर में गुजरात को 11 रन चाहिए थे, लेकिन तुषार देशपांडे ने शानदार छह गेंदें फेंकी और सिर्फ पांच रन दिए, जिससे राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से जीत दर्ज की.

इसे भी पढ़ें :- इस पक्षी के घोसले में होते हैं अलग-अलग कमरे, कहलाता है बेस्ट आर्किटेक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *