Weather: हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन का दौर जारी, 5 की मौत, अन्य कई लापता

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश मानसून का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्रदेश में लगातार भारी बारिश और भूस्‍खलन के वजह से जानमाल के नुकसान की खबरे सामने आ रही है। इसी बीच मंडी जिले के सराज से एक बड़ा भूस्खलन होने के खबर सामने आ है। यहां पहाड़ी से लैंडस्लाइड होने से एक घर जमींदोज हो गया। मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, सराज विधानसभा में अब तक कुल 10 लोग लापता बताए जा रहे है।

जानकारी के मुताबिक, शिमला के गांव बलदेयां में भारी भूस्खलन में एक प्रवासी दंपति मलबे के नीचे दब गया और उनकी मौत हो गई। एसएचओ ढली, प्रभारी पीपी मशोबरा और पुलिस टीम ने गांव में लैंड स्लाइड प्वाइंट के पास पति-पत्नी के दो शव बरामद हुए हैं। दंपति ठेकेदार की कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी कर रहे थे।

वहीं, मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलहनी के गांव डगैल में भारी भूस्खलन से आए मलबे में एक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और इसमें 2 लोगों की दबने से मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों की पहचान गोपी पुत्री मीनु राम (14) और उनके नाना परमा नंद पुत्र नुरसु (62) के रूप में हुई है। दोनो के शवों को गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला गया। ग्राम पंचायत कलहनी के सराची में स्कूल मैदान सहित कई घश्र भूस्‍खलन की चपेट में आ गए है। सराज में अभी तक दस लोगों के दबने या लापता होने की सूचना है। फिलहाल तीन शव बरामद हुए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *