Himachal: तीसा बैरागढ़ मार्ग पर बड़ा हादसा, सात पुलिसकर्मियों की मौत, पांच घायल

Himachal Pradesh Accident news : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिसकर्मियों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 7 पुलिसकर्मियों की जान चली गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौके की ओर रवाना हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तीसा बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास हुआ। हादसे के समय गाड़ी में कुल 11 पुलिसकर्मी सवार थे। इस हादसे को लेकर कैबिनेट मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि ‘जिला चंबा के तीसा में हुए पुलिस दल के वाहन दुर्घटना में  7 पुलिस कर्मियों की दुःखद मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ, जबकि 5 के घायल होने की सूचना मिली है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्री चरणों में स्थान दें। इस घटना में घायल हुए अन्य पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की  हम कामना करते हैं।

 

ये भी पढ़े:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *