कैथल में अनियंत्रित ट्रक ने दो छात्राओं को कुचला, मौके पर ही मौत

Haryana: कैथल जिले के सीवन में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीवन के गांव मांडी सदरा में एक ट्रक ने 10वीं कक्षा की दो छात्राओं को कुचल दिया। हादसे में दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गए।

बाजर के पास मेन रोड पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक हादसा सीवन के मुख्य बाजार के पास मेन रोड पर हुआ। दोनों छात्राएं सीवन स्थित सरकारी कन्या विद्यालय में पढ़ती थीं। मृतकों की पहचान नवनीत कौर और गुणदीप कौर के रूप में हुई है। दोनों आपस में सहेलियां थीं और रोजाना की तरह सुबह स्कूटर से स्कूल के लिए निकली थीं। नवनीत कौर 10वीं कक्षा में पढ़ती थी, जबकि गुणदीप कौर थी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बता दें कि हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने के बाद छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रक चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *