कान्हा के जन्मोत्सव से पहले घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, सुख-समृद्धि से भर जाएगी जिंदगी

Krishna Janmashtami 2026: हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व होता है. इस साल 4 सितंबर 2026 को पूरे देश में धूमधाम और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. इस दिन व्रत रखने और विधिपूर्वक लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है.  ऐसे में जन्माष्टमी से पहले इन चीजों को घर लाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है.

ड्डू गोपाल की मूर्ति

भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना और सेवा करने से भक्तों के सभी दुख और संकट दूर हो जाता है. तो अगर आप भी लड्डू गोपाल को घर लाना चाहते हैं तो जन्माष्टमी से पहले घर ले आएं. 

बांसुरी

बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है. जन्माष्टमी से पहले लकड़ी की बांसुरी लाकर पूजा स्थल पर रखना प्रेम, मधुरता और पारिवारिक सामंजस्य का प्रतीक माना जाता है.

गाय-बछड़े की प्रतिमा या तस्वीर

श्रीकृष्ण का गोसेवा से अटूट संबंध है. जन्माष्टमी पर गाय और बछड़े की प्रतिमा या तस्वीर लाकर पूजा घर में स्थापित करने से सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है.

मोर पंख

कान्हा जी को मोर पंख से खास लगाव है. कृष्ण जी की हर तस्वीर और प्रतिमा में उनके मुकुट पर मोर पंख जरूर रहता है. जन्माष्टमी से पहले मोर पंख खरीदकर घर लाएं और उसे पूजा स्थल या तिजोरी में रखें. माना जाता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और हर तरह का वास्तु दोष भी दूर होता है.

तुलसी का पौधा

तुलसी श्रीहरि विष्णु और कान्हा को अतिप्रिय है. यदि घर में तुलसी नहीं है, तो इस पर्व से पहले तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं. भगवान को अर्पित किए जाने वाले हर भोग में तुलसी दल का होना अनिवार्य माना गया है.

इसे भी पढ़ें:-कैथल में अनियंत्रित ट्रक ने दो छात्राओं को कुचला, मौके पर ही मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *