Bihar: बोधगया के महाबोधि मंदिर में फायरिंग, मची अफरा-तफरी, पुलिसकर्मी की मौत

Firing in Mahabodhi temple of Bodh Gaya: बोधगया में स्थित विश्वप्रसिद्ध महाबोधि मंदिर परिसर में आज दोपहर फायरिंग की गई। परिसर में फायरिंग होने की घटना से लोगों में दहशत फैल गई, वहीं, एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के समय महाबोधि मंदिर परिसर में देसी और विदेशी सैलानियों से भरा हुआ था। धर्मस्थल को खाली कराते हुए प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, जबकि भारी तादाद में पुलिस फोर्स को भी तैनात कर दिया गया है। फिलहाल मंदिर परिसर से लेकर आसपास के तमाम इलाकों से सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार, BSAP जवान सत्येंद्र यादव (43) शुक्रवार दोपहर ड्यूटी पर जा रहे थे। जिस रोड से वह जा रहे थे, वहां पत्थर पर फिसलन थी। इसकी वजह से उनका पैर फिसल गया और उनके हाथ में मौजूद हथियार से बैक टू बैक तीन गोली चल गई। गोली लगते ही सत्येंद्र बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आननफानन में घायल जवान को हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हालांकि, गया रेंज डीआईजी ने कहा कि यह एक हादसा है। फायरिंग जवान सत्येंद्र यादव के कार्बाइन से हुई है। महाबोधि मंदिर परिसर के आसपास कोई सीसीटीवी नहीं है। जिसके लिए बैलेस्टिक एक्सपर्ट आएंगे वहीं जांच करेंगे फिर स्पष्ट हो जाएगा कि असल में मामला क्या है? उन्होंने कहा कि घटनास्थल से कई धोखे भी बरामद किए गए हैं। जांच चल रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *