बेतिया-लौरिया मार्ग पर भीषण हादसा, बेकाबू बस ने दस लोगों को रौंदा,पांच की मौत, पांच घायल

Bihar: बिहार में भीषण सड़क हादसा पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH-727 पर हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा बसवरिया और पराउटोला के बीच रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ।

जानकारी के मुताबिक  गोरखपुर से बेतिया की ओर जा रही तेज रफ्तार शाही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे छठिहार समारोह में आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम देख रहे लोगों की भीड़ में जा घुसी. इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफती मच गई।

छठिहार समारोह का चल रहा था ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम

बता दे कि धर्मेंद्र दुबे के घर पर शुक्रवार को छठिहार समारोह का आयोजन किया गया था. उनका घर NH-727 के किनारे स्थित है. समारोह के दौरान घर के बाहर ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम चल रहा था. कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के कई लोग सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान लौरिया की ओर से बेतिया जा रही शाही बस तेज रफ्तार की वजह से बेकाबू होकर भीड़ में जा घुसी. बस की चपेट में आए कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान तीन और घायलों की मौत हो गई. इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई. वहीं पांच अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान संजय महतो, भोला दुबे, बहादुर महतो, देवेंद्र दुबे और छांगुर राम के रूप में हुई. हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।

दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह मानी जा रही है. फिलहाल, जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *