Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. याडिकी मंडल के रायालाचेरुवु के पास एक तेज रफ्तार लॉरी ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
राज्य के परिवहन मंत्री राम प्रसाद रेड्डी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ वाहन हैदराबाद से ताड़ीपत्री जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही लॉरी ने उसे टक्कर मार दी. हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल हादसे के अन्य कारणों की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें:-हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में आई तेजी