IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स-गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत आज, शुभमन गिल करेंगे वापसी

DC vs GT 2026: आईपीएल के 19वें सीजन का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्सके बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 8 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को खेला जाएगा. जो शाम 7 बजे से शुरू होकर रात करीब 10:30 बजे तक चलेगा. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पहले दोनों मुकाबले जीतकर उतरने वाली है, वहीं गुजरात टाइटंस की टीम अपने पहले दोनों मुकाबले हार चुकी है. इस मुकाबले में दिल्ली की कप्तानी जहां एक बार फिर अक्षर पटेल  करेंगे.

दोनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन कर रही है दिल्ली

IPL 2026 की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. गेंदबाजों के कारण ही वह अपने पिछले दोनों मैच जीतने में सफल रही है. वहीं बल्लेबाजी में 22 वर्षीय समीर रिजवी ने अधिक जिम्मा संभाला है. आईपीएल में लगातार तीसरा अर्धशतक (एक अर्धशतक पिछले सत्र के अपने आखिरी मैच में लगाया था) लगाने वाले रिजवी आक्रामक फॉर्म में हैं. अगर केएल राहुल और शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाज लय में आ जाते हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स और भी मजबूत टीम बन जाएगी.

शुभमन गिल करेंगे वापसी

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 204 रन ही बना पाई थी. बल्लेबाजी में साई सुदर्शन कमाल की लय में नजर आए हैं. हालांकि, सुदर्शन को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका है. शुभमन गिल पूरी तरह से फिट न होने के कारण आखिरी मुकाबले में नहीं खेले थे. हालांकि, इस मैच में उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी होना लगभग तय माना जा रहा है.

स्टेडियम में प्रवेश के लिए विशेष व्यवस्था

स्टेडियम में प्रवेश के लिए गेटों के अनुसार मार्ग निर्धारित किए गए हैं. गेट नंबर 1 से 8 दक्षिणी दिशा में स्थित हैं, जहां से प्रवेश बहादुरशाह जफर मार्ग की ओर से होगा. गेट नंबर 10 से 15 पूर्वी दिशा में स्थित हैं, जहां से जेएलएन मार्ग के जरिए प्रवेश मिलेगा. वहीं गेट नंबर 16 से 18 पश्चिमी दिशा में हैं, जहां से प्रवेश पेट्रोल पंप के पास बहादुरशाह जफर मार्ग से किया जा सकेगा. दर्शकों से अपील की गई है कि वे अपने टिकट पर दिए गए गेट के अनुसार ही प्रवेश करें, जिससे अव्यवस्था से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें:-यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *