गर्मियों में शरीर को कैसे रखे कूल, रोज करें ये योगासन, मिलेगी राहत

Health care: गर्मी का मौसम आते ही पसीना, चिपचिपाहट और शरीर की बदबू आम समस्या बन जाती है. एसी या कूलर हर समय समाधान नहीं होते, लेकिन योग एक ऐसा प्राकृतिक उपाय है जो शरीर को अंदर से ठंडा और संतुलित बनाए रखता है.

योगासन न केवल शरीर के तापमान को नियंत्रित करते हैं, बल्कि पसीने की अधिकता को भी कम करते हैं. नियमित अभ्यास से शरीर हल्का, फ्रेश और ऊर्जावान महसूस करता है. अगर आप भी गर्मी में पसीना और चिपचिपाहट से परेशान हैं, तो इन योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. यह न सिर्फ आपको ठंडा रखेंगे बल्कि पूरे दिन फ्रेश और एक्टिव बनाए रखेंगे.

शीतली प्राणायाम

यह एक कूलिंग ब्रीथिंग टेक्नीक है, जो शरीर के तापमान को तुरंत कम करती है. इसे करने से पसीना कम आता है और मन शांत रहता है.

शवासन

शरीर को पूरी तरह रिलैक्स करने वाला यह आसन तनाव को कम करता है और अत्यधिक पसीने को कंट्रोल करता है. शवासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेट जाएं और पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें.

ताड़ासन

ताड़ासन शरीर को स्ट्रेच करता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है, जिससे शरीर ठंडा महसूस करता है. इसके अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर दोनों हाथ ऊपर उठाएं. पूरे शरीर को खींचें और 10-15 सेकंड तक होल्ड करें.

बालासन

यह आसन नर्वस सिस्टम को शांत करता है और शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है. बालासन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठकर आगे झुकें और माथा जमीन पर टिकाएं. 

अनुलोम-विलोम

यह प्राणायाम शरीर के अंदर संतुलन बनाता है और पसीना आने की समस्या को कम करता है. अनुलोम- विलोम करने के लिए सुखासन की मुद्रा में बैठें. अब दाईं नाक बंद कर बाईं से गहरी सांस लें, फिर बाईं बंद कर दाईं से सांस छोड़ें. इसके बाद दाईं से सांस लेकर बाईं से छोड़ें. इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराएं. 

इसे भी पढ़ें:-बच्चों के लिए खुशखबरी, अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *