इन घरेलू नुस्खों से दूर हो जाएगा दांतों का पीलापन…

नई दिल्ली। प्यारी सी मुस्कान हमारे चेहरे की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देती है। मुस्कान की खूबसूरती के लिए दांतों का चमकदार होना भी बहुत जरूरी है। पीले दांत हमारे सारी खूबसूरती को खऱाब कर देते हैं।

अगर आपके पीले दांत आपकी खूबसूरती में दाग की तरह हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों से इन्हें से दूर किया जा सकता है। आपको बता दें कि आप अपने पीले दांतो को घर में रखे सामान से भी साफ कर चमका सकते है, तो चलिए जानते है….

फ्लॉसिंग:- आप दिन में 2 बार ब्रश करने के साथ ही फ्लॉसिंग भी जरूर करें। फ्लॉसिंग के जरिए दांतों के बीच में फंसे खाने के बारीक कण निकल जाते हैं, जिससे दांतों में बैक्टीरिया नहीं पनपते। वहीं दांतों में दिखने वाली गंदगी भी साफ हो जाती है।

नमक:- आपको बता दें कि आप अपने दांतों को नमक से भी साफ कर सकते है। नमक की मदद से दांतों में जमा गंदगी और बैक्टीरिया साफ हो जाते है। सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांतों को साफ करने से पीलापन दूर होता है और सफेदी भी बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *