यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी, छात्राओं ने मारी बाजी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद  की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। हाई स्कूल का परसेंट 88.25 फीसदी बना है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।  लड़कों में कानपुर के प्रिंस पटेल ने टॉप किया है। वहीं लड़कियों में मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर पहले नंबर पर रहीं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर सरिता तिवारी ने हाई स्कूल वर्ष 2022 का परीक्षा परिणाम घोषित किया। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कुल 2781645 छात्र पंजीकृत थे। संस्थागत और व्यक्तिगत 2520634 छात्र शामिल हुए तथा 2222745 छात्र सफल हुए। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.25 और बालिकाओं का प्रतिशत 91.69, प्रतिशत है। कानपुर के प्रिंस पटेल 97.67 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बने हैं। दूसरे स्थान पर दो छात्राएं संस्कृति ठाकुर और किरन कुशवाहा रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *