">

इस तेल से दूर होगी पतली आइब्रो की समस्‍या…

ब्‍यूटी टिप्‍स। आंखों को खूबसूरत बनाने में आईब्रो का अहम रोल होता है। इसलिए आईब्रो की भी देखभाल करनी चाहिए। परफेक्ट शेप और साइज की आईब्रो चेहरे की सुंदरता बढ़ा देती हैं। लेकिन बहुत सारी महिलाएं अपनी पतली आईब्रो की वजह से परेशान रहती हैं। वहीं कुछ महिलाओं की आईब्रो झड़ना शुरू कर देती है।

अगर आपकी आईब्रो की ग्रोथ बहुत कम है और वो बहुत पतली है तो ऐसे में सही देखभाल की जरूरत है। बादाम का तेल बहुत फायदेमंद होता है। बादाम के तेल में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। बादाम के तेल को कई तरीके से आप आईब्रो में लगा सकती हैं। ये बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही आईब्रो के पतले होने की वजह प्रोटीन की कमी होती है। इसके लिए जरूरी है कि आप सही डाइट को फॉलो करें।

बादाम के तेल को आप चाहे तो बिना किसी मशक्कत के सीधे ही आईब्रो पर लगा सकती हैं। ये आईब्रो की ग्रोथ में असर करेगा। बस रात को सोने से पहले बादाम के तेल में रूई डुबोकर आईब्रो पर लगा दें। सुबह इस तेल को साफ करें। रातभर में आईब्रो के पास की स्किन तेल को सोखेगी और पोषण मिलेगा।

करी पत्ते के साथ मिलाकर लगाएं:-

अगर आईब्रो झड़ रही हैं तो करी पत्ते को गर्म पानी में मिलाकर पीस लें। फिर इसमे बादाम का तेल मिला लें। अब इस पेस्ट को आईब्रो पर लगाकर छोड़ दें। करीब बीस मिनट बाद करी पत्ते के इस पेस्ट को साफ कर लें। ये पेस्ट आईब्रो के झड़ने की समस्या पर असर करेगा।

एलोवेरा जेल:- 

अगर आप एलोवेरा जेल को स्किन पर लगाते हैं और ये आपकी स्किन पर लाभ पहुंचाता है। तो इससे आईब्रो को भी घना किया जा सकता है। एलोवेरा जेल को बादाम के तेल में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आईब्रो पर लगाकर छोड़ दें। बीस मिनट बाद पानी से चेहरा साफ कर लें। सप्ताह में तीन से चार बाद इन उपायों को करने से लाभ मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *