मेंटल हेल्थ को इम्प्रूव करती हैं ये हॉबीज…

स्वास्थ्य। हमारे संपूर्ण सेहत पर हेल्दी लाइफस्टाइल और डेली एक्टिविटीज का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रेगुलर एक्सरसाइज करना और हेल्दी फूड खाना शरीर को स्वस्थ और निरोग बनाता है। स्वस्थ शरीर के लिए फिजिकल बॉडी को फिट करने के साथ ही मेंटल हेल्थ को मजबूत करना भी जरूरी होता है। मेंटल हेल्‍थ  मजबूत करने के लिए फ्री टाइम में ऐसी हॉबीज का अभ्यास करें, जो फ्रेश फील कराने के साथ ही माइंड को हेल्दी बना सके। ऐसी हॉबीज की प्रैक्टिस करने से कन्संट्रेशन बढ़ता है, मेमोरी स्ट्रॉन्ग होती है। हर तरह की मेंटल इलनेस से सुरक्षा मिलती है। आइए जानते हैं ऐसी हॉबीज जो माइंड को हेल्दी और हैप्पी बनाने में सहायक है-

कोई नया म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट सीखें:-
म्यूजिक सुनना तो सभी को पसंद होता है। अक्सर मूड लाइट करने के लिए लोग म्यूजिक सुनना ही पसंद करते हैं। ऐसे में म्यूजिक को हॉबी बनाना एक फायदेमंद सौदा हो सकता है। म्यूजिक बजाना माइंड को फ्रेश फील कराने के साथ ही इमोशनल हेल्थ में सुधार लाता है, स्ट्रेस और एंजाइटी को कम करता है और सोशलाइज करने में भी मदद करता है।

पजल सॉल्व करें:-
अक्सर बच्चे पजल वाले गेम खेलते रहते हैं, पर ये गेम सिर्फ टाइमपास का ही साधन नहीं है, बल्कि ब्रेन को स्मार्ट और यंग बनाए रखने का भी अच्छा माध्यम है। इससे दिमाग एक्टिव होता है और कॉग्निटिव फंक्शंस इम्प्रूव होते हैं।

बुनाई करें:-

घर की महिलाएं अक्सर सर्दियों में बुनाई करती रहती हैं। बुनाई को हॉबी बनाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है, साथ ही डिप्रेशन, एंजाइटी और अकेलेपन जैसे इमोशंस से भी मुक्ति मिलती है।

वॉटरकलर्स से भरें जिंदगी में रंग:-

बचपन में पेंट करना सबको पसंद होता है। दरअसल, पेंटिंग एक स्ट्रेस बस्टर की तरह काम करती है और मन को शान्त करने में मदद करती है। इसके अलावा, पेंटिंग आपकी क्रिएटिविटी को भी नए आयाम दे सकती है।

कैंडल्स बनाएं:-  

रंग-बिरंगी खूबसूरत कैंडल्स को देख लेने भर से मन अच्छा महसूस करने लगता है। घर पर कैंडल्स तैयार करना भी ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छी हॉबी है। ये क्रिएटिविटी बढ़ाने के साथ ही मेडिटेशन का भी बेहतरीन अनुभव देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *