ये हैं भारत की बेस्‍ट इलेक्ट्रिक कारें…

नई दिल्ली। विश्व में पेट्रोलियम से चलने वाली कारों के दुष्प्रभावों के बारे में अब लोग ज्यादा जागरूक हो रहे है। इसी जागरुकता का परिणाम है कि न केवल भारत, बल्कि दुनिया के तमाम देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियां आने वाले वर्षों में कार्बन-न्यूट्रल बनने का लक्ष्य निर्धारित कर रही हैं। भारत में भी लोगों की इलेक्ट्रिक वाहनों में रुचि बढ़ रही है। हम यहां आपको उन इलेक्ट्रानिक वाहनों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने 2022 में कार प्रेमियों का ध्यान खींचा है। तो चलिए जानते है…

Hyundai Kona Electric:- हमेशा Hyundai की कारें फीचर्स लोडेड रहती हैं और नई Kona में भी ऐसा ही कुछ है। Kona में 39.2 kWh क्षमता की लीथियम आयन बैटरी लगी हुई है, जो 143 hp की पावर व 395 Nm का पीक टॉर्क देती है।

वहीं कोना में सिंगल स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। Kona 9.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 145 किमी प्रति घंटा है। ARAI के अनुसार Kona Electric फुल चार्जिंग पर 452 किमी

तक की दूरी तय कर सकती है। भारत में Hyundai Kona Electric SUV एक वर्ष पहले लॉन्च हुई थी। इस इलेक्ट्रिक कार की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 23.75 लाख रुपये है, जबकि डुअल-टोन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 23.94 लाख रुपये है।

Tata Nexon EV:- Tata Motors अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV इस समय भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। नेक्सन ईवी 30.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आती है, जो फ्रंट एक्सल पर लगे इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है।

यह 129bhp की पीक पावर और 245Nm का टार्क जेनरेट करता है और 9.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। मौजूदा मॉडल एक बार चार्ज करने पर 312 किमी की रेंज का वादा करता है।

MG ZS EV:- ऑल-न्यू 2022 MG ZS EV अपने सेग्मेंट में सबसे बड़ी 50.3 kWh की बैटरी के साथ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से पूरी तरह लैस है। आपको बता दें कि यह एक बार चार्ज करने पर 461 किमी की सर्टिफाइड रेंज देती है।

यह ऑल-न्यू जेडएस ईवी 2 वैरिएंट्स में उपलब्ध है। ऑल-न्यू जेडएस ईवी में दुनिया भर में एमजी के खास डिजाइन संकेतों को अपनाया गया है। इसमें नई इलेक्ट्रिक डिजाइन की ग्रिल के साथ 17-इंच के टॉमहॉक हब डिजाइन के एलॉय व्हील शामिल है।

इससे बेहतरीन गतिशीलता तो मिलती ही है, कार को नया लुक भी मिलता है। 2022 MG ZS Excite वैरिएंट की कीमत 21.99 लाख रुपये रखी गई है। वहीं Exclusive वैरिएंट की कीमत 25.88 लाख रुपये तय की गई है।

Jaguar I-Pace:- Jaguar I-Pace देश की प्रमुख ऑटो निर्माता Tata Motors के मालिकाना हक वाली ब्रिटिश कंपनी Jaguar Land Rover (JLR) के फ्लैगशिप उत्पादों में से एक है। इस एसयूवी ने कई पुरस्कार भी जीते हैं। आपको बता दें कि Jaguar I-PACE में 90 kWh लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है।

इसे 100KW फास्ट चार्जिंग यूनिट की मदद से सिर्फ 45 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं एक 7kWh AC वाल बॉक्स चार्जर बैटरी को फुल चार्ज करने में 10 घंटे का समय लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *