आज बदलेगा मौसम का मिजाज…

नई दिल्ली। देश के कई हिस्‍सों में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है, क्योंकि आज धूल भरी आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। थोड़ी गर्मी के बाद गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, झारखंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस कारण तापमान में काफी गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रों में धूल भरी आंधी 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक लद्दाख और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जो पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश के ऊपर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश होते हुए मेघालय तक फैली हुई है। वहीं एक और ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ से लेकर तेलंगाना के दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। इनका मिलाजुला असर देश के मौसम पर पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *