द ग्रेट खली अब फिल्मों में मचाएंगे खलबली…

चंडीगढ़। भारतीय रेसलर द ग्रेट खली रेसलिंग के बाद अब पॉलीवुड में अपना दम दिखने वाले है। डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिंग की दुनिया से नाम और शोहरत पाने वाले ग्रेट खली अब जल्द ही पंजाबी फिल्म ‘द रेडुआ रिटर्न्स’ में खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

फिल्म को इसी साल अगस्त में बॉक्स आफिस पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के अभिनेता और निर्देशक नव बाजवा ने बताया कि फिल्म में सबसे बड़ी परेशानी द ग्रेट खली के लिए कास्ट्यूम और जूतें तैयार करना था।

आपको बता दें कि द ग्रेट खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है और वह 50 साल के हैं। यह फिल्म (द रेडुआ रिटर्न्स) साल 2018 में आई फिल्म ‘रेडुआ’ का सीक्वल है। यह टाइम ट्रैवल पर आधारित एक फिल्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *