Technology: नए साल में होंगे नए बदलाव

टेक्‍नोलॉजी। आज नव वर्ष का आगाज हो चुका है। नए वर्ष से पहले व्हाट्सएप, गूगल क्रोम, ऑनलाइन पेमेंट जैसी सर्विसेस में बदलाव किए गए हैं, जो कि आज से लागू होंगे। अगर आप खरीदारी के लिए ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं या फिर लैपटॉप पर ऑनलाइन सर्चिंग के लिए गूगल सर्विस क्रोम का इस्तेमाल करते हैं या मैसेजिंग और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए ये नियम जान लेना बहुत  जरूरी है। हम आपको नए साल में टेक जगत के नियमों और सर्विस में हुए बदलाव के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं।

इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा Whatsapp :-

नए साल में 49 Smartphone में व्हाट्सएप का समर्थन नहीं मिलेगा। इन फोन में एपल आईफोन भी शामिल हैं। दरअसल, 31 दिसंबर के बाद से व्हाट्सएप कई स्मार्टफोन में काम करना बंद कर देगा। यदि आपका फोन आउटडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहा है तो इसमें whatsapp चलना बंद हो सकता है। बता दें कि हर साल व्हाट्सएप कई सारे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देता है। सपोर्ट बंद करने का मतलब यह है कि कुछ डिवाइस के लिए व्हाट्सएप का नया अपडेट जारी नहीं किया जाता है। पहले से इंस्टॉल एप काम करता रहता है लेकिन अपडेट ना मिलने की वजह से एप को नए फीचर्स नहीं मिल पाते हैं और सिक्योरिटी का खतरा रहता है।

इन लैपटॉप में नहीं चलेगा गूगल क्रोम :-

यदि आपके लैपटॉप/डेस्कटॉप में Windows 7 और 8.l वर्जन है, तो आप इसमें google crome का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। दरअसल, गूगल इस वर्ष से Windows 7 और 8.l वर्जन के लिए क्रोम सपोर्ट बंद कर रहा है। यदि आप अपने सिस्टम को नए विंडोज के साथ अपग्रेड करते हैं तो आप गूगल क्रोम का इस्तेमाल कर सकेंगे।

बंद होगी google की यह सर्विस :-

नए साल में google अपनी गेमिंग सर्विस Stadia को बंद कर रहा है। य‍ह क्लाउड गेमिंग सर्विस 19 नवंबर 2019 को लॉन्च हुआ था। जानकारी मिल रही है कि google की गेमिंग सर्विस Stadia को कम लोकप्रियता की वजह से बंद किया जा रहा है। यह गेमिंग सर्विस केवल 18 जनवरी 2023 तक लाइव रहेगी।

ऑनलाइन Payment :-

यदि आप खरीदारी या ऑनलाइन पेमेंट के लिए कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अब ज्यादा मेहनत करने पड़ेगी। 1 जनवरी 2023 से गूगल कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट जैसी कार्ड डिटेल को सेव नहीं कर सकेगा। बता दें कि आरबीआई ने ऑनलाइन पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए नए गाइडलाइंस जारी किए हैं और यह उनमें से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *