डेंटल कैविटी से निजात पाने के लिए इन चीजों की लें मदद

स्वास्थ्य। कई बार स्पेशल ओरल केयर रूटीन फॉलो करने के बाद भी कैविटी से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग डेंटिस्ट के पास जाना बेहतर समझते हैं। अगर आपको भी डेंटल कैविटी की समस्या काफी परेशान कर रही है तो कुछ आसान घरेलू चीजें आपको कैविटी से पूरी तरह निजात दिला सकती हैं। आइए जानते हैं डेंटल कैविटी से छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू उपाय-

ऑयल पुलिंग करें ट्राई:-

डेंटल कैविटी से निजात पाने के लिए ऑयल पुलिंग की मदद लेना भारतीय आयुर्वेद का सदियों पुराना नुस्खा है। 1 चम्मच तिल के तेल या नारियल के तेल को मुंह में भरकर लगभग बीस मिनट के लिए मुंह में चारों ओर घुमाएं फिर थूक कर साफ पानी से कुल्ला कर लें।

एलोवेरा की मदद लें:-

एंटी-बैक्टीरियल तत्वों से युक्त एलोवेरा भी डेंटल कैविटी से राहत दिलाने में सहायक होता है। एलोवेरा जेल को टी ट्री ऑयल में मिलाकर कैविटी पर अप्लाई करें और कुछ देर बाद साफ पानी से माउथ वॉश कर लें।

विटामिन और मिनरल का सेवन करें:-

दांतों को कैविटी से बचाने और हेल्‍दी रखने के लिए विटामिन और मिनरल रिच चीजों का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में फॉस्‍फोरस, मैग्नीशियम और विटामिन डी से भरपूर चीजें खाएं। इससे दांतों को कैविटी से सुरक्षा मिलती है।

मीठी चीजें खाने से बचें:-

शुगर रिच फूड और ड्रिंक्स डेंटल कैविटी को ट्रिगर करने का काम करती है। वहीं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन भी शुगर फ्री चीजें खाने की सलाह देता है। ऐसे में मीठी चीजों का सेवन करने से बचकर आप डेंटल कैविटी को अवॉयड कर सकते हैं।

शुगर फ्री च्यूइंगम:-

शुगर फ्री च्यूइंगम खाने से भी दांतों के बैक्टीरिया कम होने लगते हैं। ऐसे में हर रोज खाना खाने के बाद शुगर फ्री च्यूइंगम चबाएं। इससे मुंह के बैक्टीरिया दांतों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

एगशेल की मदद लें:-

कैल्शियम से भरपूर अंडे के सफेद भाग में टाइटेनियम ऑक्साइड मौजूद होता है जो कि दांतों को एसिडिक चीजों से बचाने का काम करता है। जिससे दांतों में बैक्टीरिया नहीं लगते हैं और डेंटल कैविटी होने के चांसेस काफी कम हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *