सिक्किम: नाथू ला बॉर्डर इलाके में भारी हिमस्खलन, 7 की मौत, 22 का किया गया रेस्क्यू

गंगटोक। सिक्किम के नाथू ला बॉर्डर इलाके में मंगलवार को भारी हिमस्खलन हुआ है। इस घटना में 7 पर्यटकों की मौत हो गई वहीं 1ण्‍1 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई पर्यटकों के फंसे होने की आशंका भी बताई जा रही है। सेना के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। हिमस्खलन के बाद गंगटोक को नाथू ला से जोड़ने वाले 15वें मील जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर बचाव अभियान जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया। उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *