दिल्ली सहित उत्तर भारत में बारिश से और बढ़ेगी ठंड…

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब के लोगों के लिए इस हफ्तें राहत की उम्मीद नहीं है। आगामी 2 दिनों तक राजधानी दिल्ली सहित इन सभी इलाकों में शीतलहर जारी रहेगी। 21 और 22 जनवरी को बारिश के बाद राजधानी में एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है। जनवरी में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।। इसकी वजह यह है कि मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश तक में 21 जनवरी से आगामी 3 दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी से 23 जनवरी तक 3 दिन हल्की बूंदाबांदी और गरज-चमक के आसार हैं। दरसल मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 3 दिन सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं दिन के समय हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान हवा अपने साथ हिमपात वाले हिस्से से बर्फीली ठंड लेकर आएगी। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों के लोग बीते 4 दिन से भीषण सर्दी का सामना कर रहे हैं। जहां पर कोहरे की मोटी परत और बादलों के चलते बहुत कम समय के लिए धूप निकल रही है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग के मुताबिक, भारत के उत्तरी हिस्से में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजधानी दिल्ली में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। यह 10 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है। दिन के समय कड़ाके की सर्दी और गलन बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *