MAMSG की पहली बैठक में NSA अजीत डोभाल ने कही ये बात…

नई दिल्‍ली। गुरुवार को समुद्री सुरक्षा समूह (MAMSG) की पहली बैठक का उद्धाटन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किया। पहली बैठक में अजीत डोभाल ने कहा कि, मौजूदा भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच समुद्री सुरक्षा ज्यादा महत्वपूर्ण है।

इस समूह की बैठक देश की समुद्री सुरक्षा को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण नीतिगत मामलों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक वाइस एडमिरल रिटायर्ड जी अशोक कुमार ने की।

डोभाल ने कहा कि तेजी से जटिल और चुनौतीपूर्ण हो रहे परिदृश्य में समुद्री सुरक्षा अहम है। उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक घटनाक्रमों को देखते हुए समुद्र ज्यादा महत्वपूर्ण हो गए हैं। समूह की पहली बैठक का उद्घाटन करने के बाद एनएसए ने यह बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *