देश के 19 राज्यों के लिए तूफान-भारी बारिश की चेतावनी, 85 km/h की रफ्तार से चलेगी हवा

Weather News: देश में कई राज्यों में एक बार फिर से बारिश- तूफान का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बन रही विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम विभाग ने आज यानी 12 मई को यूपी, बिहार सहित 19 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी कर दी है. इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी. वहीं, पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है. 

दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट

दिल्ली में आज यानी 12 मई को मध्यम बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं, दिल्ली में आज यानी 12 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है.

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा

सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा इटावा, सीतापुर, महामाया नगर, औरैया, कानपुर, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मैनपुरी हरदोई, झांसी और ललितपुर में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 29 अप्रैल को कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, प्रतापगढ़, आजमगढ़ और देवरिया शामिल हैं. वहीं, लखनऊ में आज 12 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, गोपालगंज, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और भागलपुर में तेज बारशि और आंधी की चेतावनी है. वहीं इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं . आकाशीय बिजली कहर बरपा सकती है. पटना में आज यानी 12 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

यहां  बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि भी हो सकती है.

इसे भी पढ़ें:-सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ हत्याकांड की जांच करेगी CBI, DIG रैंक के अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *