BJP ने दिल्ली समेत 4 राज्यों के बदले अध्यक्ष, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं. बीजेपी ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं. बदलाव के तहत दिल्ली की कमान पूर्वी दिल्ली से सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई है. वे वर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे.

अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा बीजेपी की कमान

वहीं, अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा बीजेपी की कमान सौंपी गई है. पार्टी ने युवा चेहरे पर दांव लगाया है. अभिषेक देबरॉय वर्तमान में विधायक हैं और अब उन्हें पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब की जिम्मेदारी

बरनाला के पूर्व विधायक और कद्दावर जाट सिख नेता केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ढिल्लों को सुनील जाखड़ की जगह राज्य में पार्टी को मजबूत करने की कमान सौंपी गई है.

हरियाणा की बीजेपी अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता

 हरियाणा भाजपा के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी महिला को प्रदेश अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. डा. अर्चना गुप्ता को दी गई जिम्मेदारी को भाजपा द्वारा महिला नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव पर भरोसे के रूप में देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:-कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया आज देगें इस्तीफा, दोपहर 3 बजे जाएंगे लोकभवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *